IPL 2024: शशांक सिंह की तूफानी पारी से पंजाब किंग्स को मिली जीत, गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

0
228

आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात की टीम को 3 विकेट से हरा कर शानदार जीत हासिल कर ली है। मीडिया की माने तो,गुरुवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के बल्लेबाज शशांक सिंह ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (61*) जड़ा। यह उनके IPL करियर का पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 25 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत PBKS की टीम पूरे समय मैच में बनी रही और आखिरी ओवेर में 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में पंजाब किंग्स ने 19.5 ओवर में सात विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। आईपीएल के इतिहास में यह 5वीं बार है जब पंजाब ने 200 या उससे ज्यादा का लक्ष्य चेज़ किया है। पंजाब के लिए शशांक सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शशांक ने 29 गेंद पर छह चौके और चार चौके की मदद से नाबाद 61 रन बनाए।

बता दें कि, शशांक के अलावा इंपेक्ट प्लेयर के रूप में आए आशुतोष सिंह ने 17 गेंद पर तीन चौके और एक सिक्स की मदद से 31 रन बनाए। दोनों ने सातवे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। जिसकी मदद से पंजाब ने जल्द विकेट गिरने के बाद इस मैच में वापसी की। इन दोनों के अलावा विकेट कीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंद पर 35 और जॉनी बेयरस्टो ने 13 गेंद पर 22 रनों का योगदान दिया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here