IPL 2024 Auction: पैट कमिंस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, SRH ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा

0
150

ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस पर आईपीएल की नीलामी में पैसों की बारिश हो गई। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुबई में मंगलवार (19 दिसंबर) को नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। खबर लिखे जाने तक आईपीएल नीलामी इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी के लिए 20 करोड़ रुपये की बोली लगी है।

मीडिया की माने तो, सनराइजर्स ने 20 करोड़ की बोली को पार किया। अंत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर उसने कमिंस खरीद लिया। नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पाने के मामले में कमिंस ने इंग्लैंड के सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। करन को पिछले साल पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here