ISSF World Championship 2023: भारत की बेटियों ने 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

0
208

टियाना, साक्षी सूर्यवंशी और किरणदीप कौर की तिकड़ी ने आइएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप की 50 मीटर पिस्टल की टीम स्पर्धा में शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए भारत को छठा स्वर्ण पदक दिलाया। भारत ने अपने बाकू विश्व चैंपियनशिप अभियान का समापन छठे स्वर्ण और तीन और कांस्य पदकों के साथ किया, जिससे उसकी संख्या छह स्वर्ण और आठ कांस्य पदकों तक पहुंच गई। भारत ने 14 पदकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। मीडिया की माने तो, बाकू में ओलंपिक स्पर्धाओं में भारत ने एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते, जबकि 7 फाइनलिस्ट रहे और 4 ने पेरिस ओलंपिक कोटा में अपना स्थान हासिल किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टियाना ने ब्रॉन्ज मेडल के लिए 533 का स्कोर किया, जबकि साक्षी सूर्यवंशी ने 531 का स्कोर करके विमेंस 50 मीटर पिस्टल में पांचवां स्थान हासिल किया। किरणदीप कौर 509 के साथ 11वें स्थान पर रहीं। हालांकि, तीनों ने कुल 1573 का स्कोर बनाकर गोल्ड मेडल जीता। चीन 1567 और मंगोलिया ने 1566 टीम स्कोर के साथ क्रमश: सिल्वर और ब्रोंज  मेडल जीता।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here