Itel A70 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्‍च

0
399

Itel कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन itel P55 5G पेश किया था। इसी कड़ी में कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया स्मार्टफोन itel A70 पेश कर दिया है। मीडिया की माने तो, यूजर्स के लिए इस फोन को 12GB तक रैम और 5000mAh बैटरी के साथ लाया गया है। फोन की कीमत लगभग 7,490 रुपये है।itel A70 स्मार्टफोन Android 13 पर काम करता है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, itel A70 स्मार्टफोन में 6.6 इंच का डिस्प्ले है, जिसमें एचडी + रिजॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz टच सैंपलिंग रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 500 निट्स ब्राइटनेस मिल जाती है। मोबाइल को बेहतर परफॉरमेंस के लिए एंट्री लेवल Unisoc T603 चिपसेट से लैस रखा गया है। यह डिवाइस तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। जिसमें 4GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज शामिल है। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड और रैम बढ़ाने के लिए एक्सटेंटेड 8जीबी रैम सपोर्ट मिलता है। कैमरा फीचर्स की बात करें तो मोबाइल LED फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप वाला है इसमें AI तकनीक वाला 13MP प्राइमरी और 0.3MP अन्य लेंस लगा है। वहीं, 8MP AI फ्रंट कैमरा शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव देता है। बढ़िया बैकअप के लिए itel A70 5000mAh बैटरी से लैस है।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here