मध्यप्रदेश में आज यानी 17 नवंबर को सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। आम मतदाताओं के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मीडिया से बात करते हुए इस दौरान उन्होंने कहा मतदान सबसे बड़ा कार्य, प्रजातंत्र में नागरिक का होता है, आज उस मतदान करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, “मुझे विश्वास है कि मध्य प्रदेश में जनता के आर्शीवाद के साथ बीजेपी की सरकार पूर्ण बहुमत से इस बार भी बनने वाली है” साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- मध्य प्रदेश के मेरे परिवारजनों, आज विधानसभा की सभी सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि अपने मताधिकार का प्रयोग कर, लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। अपने वोट की शक्ति का प्रयोग कर, अपना कर्त्तव्य निभाएं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



