India’s Women Hockey Team: भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में जर्मनी से हारी, ओलंपिक टिकट पाने के लिए आज जापान से होगा सामना

0
127

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय महिला हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जर्मनी से शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। मीडिया की माने तो, मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में दीपिका ने 15वें मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई लेकिन शार्लोट स्टैपेनहॉर्स्ट ने 27वें और उसके बाद 57वें मिनट में गोल दाग कर जर्मनी को आगे कर दिया। हालांकि, इशिका चौधरी ने 59वें मिनट में आखिरी मौके पर गोल करके स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया और मैच शूटआउट में चला गया, जिसे जर्मनी ने 4-3 से जीत लिया।

जानकारी के अनुसार, अब भारत पहले सेमीफाइनल में हारने वाली जापान की टीम के साथ तीसरे स्थान के लिए कांस्य पदक मैच खेलेगी। भारतीय टीम के पास पेरिस 2024 ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए यह मुकाबला जीतना होगा। जर्मनी ने इस जीत के साथ ही पेरिस 2024 ओलंपिक में अपनी जगह पक्की कर ली है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here