न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 23 फरवरी को खेला जा रहा है। वहीं न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को अमेजन प्राइम वीडियो पर लाइव देखा जा सकता है। बता दें कि पहले मैच में कंगारू टीम ने रोमांचक अंदाज में जीत दर्ज की थी। ऐसे में वह इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी और मेजबान न्यजीलैंड की नजर सीरीज में बराबरी हासिल करने पर होगी। ऑस्ट्रेलिया टीम ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, स्टीवन स्मिथ, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
न्यूजीलैंड : फिन एलन, डेवोन कॉनवे (डब्ल्यू), विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (सी), एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, बेन सियर्स।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



