मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार यानी आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हाेनी है। बिहार में एनडीए की नई सरकार का नेतृत्व संभालने के बाद नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात होगी। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने भी एक दिन पहले प्रधानमंत्री से भेंट की थी।
मिली जानकारी के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार की दिल्ली की यह यात्रा कई मायने में महत्वपूर्ण है। वह प्रधानमंत्री के साथ राजनीतिक परिदृश्य के साथ-साथ बिहार के विकास से जुड़े मुद्दे पर भी बात कर सकते हैं। दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में लघु उद्यमी योजना का आरंभ किया है। इस योजना के तहत बिहार के 94 लाख वैसे परिवार जिनकी आमदनी प्रति माह छह हजार रुपए से कम है को स्वावबलंबन के लिए दो-दो लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराएगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



