PM मोदी ने वाराणसी में संत रविदास की प्रतिमा का किया अनावरण

0
103

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर है। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को सर गोवर्धन में संत रविदास की 647वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।उन्होंने संत गुरु रविदास जन्मस्थली का दौरा भी किया। मीडिया की माने तो, पीएम मोदी ने काशी के हिंदू विश्व विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में सांसद ज्ञान प्रतियोगिता, सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता और सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के प्रतिभागियों से संवाद किया फिर विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने के बाद गोवर्धन पहुंचकर संत रविदास के 640वीं जंयती पर उनकी भव्‍य प्रतिमा का अनावरण किया। मूर्ति अनावरण के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया है।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, “यहां का सांसद होने के नाते, काशी का जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरी विशेष जिम्मेदारी भी बनती है कि मैं बनारस में आप सबका स्वागत भी करूं और आप सबकी सुविधाओं का खास ख्‍याल भी रखूं। मुझे खुशी है कि संत रविदास जी की जयंती पर मुझे इन दायित्वों को पूरा करने का अवसर मिला है। आज मुझे संत रविदास की नई प्रतिमा के लोकार्पण का भी सौभाग्य मिला है। संत रविदास म्यूजियम की आधारशिला भी आज रखी है। मैं आप सभी को इन विकास कार्यों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “भारत का इतिहास रहा है, जब भी देश को जरूरत हुई है, कोई न कोई संत, ऋषि, महान विभूति भारत में जन्म लेते हैं। संत रविदास जी तो उस भ​क्ति आंदोलन के महान संत थे, जिन्होंने कमजोर और विभाजित हो चुके भारत को नई ऊर्जा दी थी। रविदास जी ने समाज को आजादी का महत्व भी बताया था और सामाजिक विभाजन को भी पाटने का काम किया। ऊंच नीच, छुआछूत, भेदभाव, इस सबके खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई।”

योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “आज काशी की धरती पर संत गुरु रविदास की 647वीं जयंती के कार्यक्रम के आयोजन पर प्रधानमंत्री मोदी का आगमन हुआ है मैं इस अवसर पर उनका स्वागत करता हूं। अभी प्रधानमंत्री के करकमलों से संत गुरु रविदास जी की प्रतीमा का अनावरण हुआ है। मैं रविदास के सभी भक्तों और अनुयायियों को इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here