Rajasthan Election 2023: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के पोलिंग बूथ में डाला अपना वोट

0
133

राजस्थान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 200 में से 199 निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग जारी है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मीडिया की माने तो, बीजेपी और कांग्रेस दोनों में कड़ा मुकाबला है और दोनों दलों के नेता अपने-अपने दावे कर रहे हैं। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने झालावाड़ के एक पोलिंग बूथ में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, ‘मेरा आग्रह सभी मतदाताओं से है, विशेषकर नए मतदाताओं को कहूंगी कि जोरदार तरीके से वोट डालें, कमल खिलाएं और देश के लिए एक बड़ा कदम उठाएं।’ इससे पहले  उन्‍होंने पूर्व झालावाड़ स्थित राडी के बालाजी मंदिर में जानकर भगवान हनुमान जी के दर्शन किए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here