मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीलंका के ओपनर कुसल परेरा बांग्लादेश दौरे से बाहर हो गए हैं। वह टी-20 सीरीज नहीं खेल सकेंगे। मैनेजमेंट ने उनकी जगह निरोशन डिकवेला को स्क्वॉड में जगह दी। वह शनिवार तक टीम के साथ बांग्लादेश में जुड़ भी जाएंगे। बाकी प्लेयर्स 29 फरवरी को ही बांग्लादेश पहुंच गए। बांग्लादेश को भी सीरीज से पहले झटका लगा है। टीम के अलिस इस्लाम इंजरी के कारण टी-20 सीरीज नहीं खेल सकेंगे। सीरीज 4 मार्च से शुरू होगी।
मीडिया की माने तो, कुसल परेरा ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से नेशनल टीम में वापसी की। इसके बाद से वह लगातार टीम का हिस्सा रहे। हालांकि वह कुछ खास परफॉर्म नहीं कर सके। अब उन्हें श्वसन संक्रमण के कारण बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर होना पड़ा। बता दें कि टी-20 सीरीज के 3 मुकाबले 4, 6 और 9 मार्च को खेले जाएंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



