मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एसएससी की ओर से Combined Graduate Level Examination 2024 Tier II एग्जाम का आयोजन 18, 19 और 20 जनवरी 2025 को करवाया जाना है। चूंकि इस परीक्षा में केवल वे ही उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जो टियर-1 परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे।कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से CGL Result 2024 Tier 1 आज जार हो गया है। पहले चरण की परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया। नतीजे वेबसाइट पर दिए लिंक से सीधे अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। पर्सनल रूप से किसी भी परीक्षार्थी को रिजल्ट की जानकारी नहीं दी जाएगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएससी सीजीएल दूसरे चरण की परीक्षा में कुछ ही सप्ताह शेष हैं। ऐसे में आप अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दें। टियर-2 एग्जाम में दो प्रश्न पत्र होंगे। पेपर 1 में सभी प्रश्न वहुविकल्पीय प्रकार के होंगे वहीं पेपर 2 स्टैटिक्स विषय का होगा। जो अभ्यर्थी टियर 2 एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। SSC CGL Result 2024 Tier 1 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करना होगा। वेबसाइट के मुख्य पेज पर रिजल्ट जारी होते ही उसका लिंक एक्टिव हो जायेगा जिस पर क्लिक करना होगा। अब आपको मांगी गई डिटेल दर्ज करना होगा या रिजल्ट के पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक कर सकेंगे। एसएससी की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक एवं फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की पर किसी भी प्रकार से आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी, यह अंतिम एवं सर्वमान्य होगी। वर्ग के अनुसार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी ही अगले चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। न्यूनतम कटऑफ प्रतिशत जनरल श्रेणी के लिए 30 फीसदी, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 25 फीसदी और एससी/ एसटी के लिए 20 फीसदी तय किया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



