T20 क्रिकेट: डेविड मिलर 10,000 रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले बल्लेबाज बने

0
142

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर ने टी-20 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही SA20 लीग के दौरान हासिल की। वह प्रोटियाज टीम के लिए यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी पारी का 28वां रन बनाते ही मिलर ने अपने 10,000 रन पूरे कर लिए।

मिली जानकारी के अनुसार, टी-20 क्रिकेट के इतिहास में 10,000 रन का शानदार आंकड़ा छूने वाले मिलर दुनिया के सिर्फ 12वें बल्लेबाज बने हैं। मिलर ने अपना पहला टी-20 मैच साल 2008 में खेला था। उन्होंने अब तक 466 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 423 पारियों में उन्होंने 35.27 की औसत से 10,019 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 45 अर्धशतक और 4 शतक निकले हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 138.21 की रही है। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 120* रन रहा है। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा टी-20 खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here