Tata Tiago CNG और Tigor CNG, AMT भारतीय बाजार में हुई लॉन्च

0
169

Tata Motors ने Tiago और Tigor के CNG AMT Variant लॉन्च कर दिए हैं। Tata motors ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी कारों के लिए नई तकनीक डेवलप की है। इसी कड़ी में कंपनी की ओर से अपनी Tiago और Tigor के सीएनजी वर्जन में AMT दिया गया है।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, Tiago CNG AMT तीन वेरिएंट में पेश की गई है। Tata Tiagor iCNG AMT की कीमत ₹7.89 लाख से शुरू होती है, जबकि Tigor iCNG AMT की कीमत ₹8.84 लाख (दोनों एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। Tigor CNG AMT को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। नई सीएनजी एएमटी कारों की बुकिंग पहले से ही खुली है और इसका टोकन अमाउंट 21,000 रुपये है। टाटा ने इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह अभी भी 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन है। पेट्रोल पर चलते समय ये 86 बीएचपी और 113 एनएम उत्पन्न करता है और सीएनजी मोड पर ये आंकड़े घटकर 73 बीएचपी और 95 एनएम हो जाते हैं। गियरबॉक्स विकल्प 5-स्पीड मैनुअल यूनिट और 5-स्पीड एएमटी हैं।

जानकारी के अनुसार, Tiago तीन वेरिएंट्स – XTA CNG, XZA+ CNG और XZA NRG में उपलब्ध होगी, जबकि Tigor iCNG AMT दो वेरिएंट्स – XZA CNG और XZA+ CNG में उपलब्ध होगी। टाटा के मुताबिक, सीएनजी पर चलने के बावजूद भी गाड़ी की परफॉर्मेंस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। एएमटी गियरबॉक्स के साथ ‘क्रीप’ कार्यक्षमता भी उपलब्ध है। निर्माता का दावा है कि रीस्टार्ट ग्रेडेबिलिटी पेट्रोल के अनुरूप है और सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ है। नए एएमटी वेरिएंट के साथ बिक्री और भी बढ़ने की उम्मीद है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here