मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, न्यूजीलैंड ने ब्रिजटाउन के केन्सिंग्टन ओवल में खेले गए चौथे वनडे में वेस्टइंडीज को सिर्फ 1 विकेट से हराया और 5 मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। यह मुकाबला लो-स्कोरिंग रहा। वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.4 ओवर में 188 पर ऑल आउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड को 189 रनों का पीछा करते हुए कई झटके खाने पड़े और टीम मुश्किल में दिखी, पर कप्तान मिचेल सैंटनर ने गेंद और बैट दोनों से अहम योगदान दिया और टीम की डूबती नैया को बचाते हुए अंत तक नाबाद रहते हुए 34 रन बनाए। सैंटनर ने गेंदबाजी में भी 2 विकेट लेकर विपक्ष को रोकने में मदद की और उनके आओलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैच में वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना असर दिखाया और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान रखा। उन्होंने अपने 10 ओवर में 5 विकेट लिए और कुल 47 रन खर्च किए, जिसके बावजूद न्यूजीलैंड की टीम जीत तक पहुंची। इससे पहले वेस्टइंडीज ने सीरीज का पहला मैच जीता था, लेकिन उसके बाद न्यूजीलैंड ने लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज पर अपना कब्जा कायम कर लिया। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवा और आखिरी वनडे भी ब्रिजटाउन में ही 22 जुलाई को खेला जाएगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @ICC
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



