महिला प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार, 20 जनवरी को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया था। मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 में से 2 मैच जीते, और 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 4 में से केलव 1 मैच जीता है और टीम पांचवें यानी आखिरी स्थान पर हुई है।
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है, जिसने 5 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने भी कड़ी टक्कर देते हुए 4 मैच अपने नाम किए हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 :
मुंबई इंडियंस: जी कमालिनी (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, अमलिया कर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, पूनम खेमनर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता और त्रिवेणी वसिष्ठ।
दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ट, जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), मैरीजन कैप, निकी प्रसाद, शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



