YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला कांग्रेस में हुई शामिल

0
108
Source: Raj Express
Source: Raj Express

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,  लोकसभा चुनाव से पहले देश में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। वहीं, आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की बहन वायएस शर्मिला गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गई। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। अब उनकी पार्टी YSRTP का कांग्रेस में विलय कर दिया जाएगा। बता दें कि, YSRTP प्रमुख वाईएस शर्मिला ने अपने बयान में कहा कि, “कांग्रेस पार्टी अभी भी हमारे देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और इसने हमेशा भारत की सच्ची संस्कृति को बरकरार रखा है और हमारे राष्ट्र की नींव तैयार की है।”

जानकारी के मुताबिक, वाईएस शर्मिला ने हाल ही में हुए तेलंगाना चुनाव में कांग्रेस का समर्थन किया था। वाईएस शर्मिला के भाई वाईएस जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री है। लम्बे समय से चर्चा थी की वाईएस शर्मिला कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। अब गुरूवार को वे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गई हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here