विश्व चैंपियन और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने तड़के ज्यूरिख में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 85.71 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के लिए क्वॉलिफाई कर चुके हैं। नीरज चोपड़ा ने हाल ही में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था। मीडिया की माने तो, विश्व चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाले चेक रिपब्लिक के जाकुब वादलेच ने 85.86 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ पहला स्थान हासिल किया। नीरज चोपड़ा ने 85.71 मीटर के बेस्ट अटेम्प्ट के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। टूर्नामेंट का ब्रॉन्ज मेडल जर्मनी के जूलियन वेबर के नाम रहा। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खुशी की बात यह है कि ये एथलीट 16-17 सितंबर को अमेरिका में होने वाले डायमंड लीग फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। फाइनल 17 सितंबर को अमेरिका के यूजीन में होगा।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



