मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका की साउथ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी के आवासीय परिसर में गुरुवार रात हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। गोलीबारी की घटना स्थानीय समयानुसार रात लगभग 9:15 बजे हुई। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने गुरुवार की गोलीबारी में मारे गए लोगों की पहचान या घायल व्यक्ति की स्थिति की पुष्टि नहीं की है। यह भी नहीं पता चल सका है कि क्या गोलीबारी करने वाला फरार है। साउथ कैरोलिना स्टेट विश्वविद्यालय में 3,000 से अधिक छात्र पढ़ते हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की सूचना मिलने पर रात में आरेंजबर्ग स्थित परिसर में लाकडाउन लागू कर दिया गया। इसे शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हटाया गया। जांचकर्ता घटनास्थल पर मौजूद थे और पुलिस आसपास के इलाकों में गश्त कर रही थी। विश्वविद्यालय ने शुक्रवार की कक्षाएं रद कर दीं और छात्रों के लिए परामर्शदाताओं की व्यवस्था कीं। यह चार अक्टूबर को एक समारोह के दौरान हुई दो गोलीबारी की घटनाओं के ठीक चार महीने बाद हुई है। इनमें से एक घटना, जो उसी आवासीय परिसर के पास हुई थी, में 19 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। दूसरी गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



