अयोध्या नगर, महर्षि विद्या मंदिर भोपाल में भव्य श्रीमद् भागवत पुराण कथा

0
148

भागवताचार्य डॉ निलिम्प त्रिपाठी प्राध्यापक संस्कृत महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय भोपाल के मुखारविंद से अयोध्या नगर स्थित महर्षि विद्या मंदिर में 25 अप्रैल से 1 मई तक श्रीमद्भागवत पुराण की पुनीत कथा होने जा रही है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक डेहरिया ने बताया की शाम को 5:00 बजे से 7:00 तक यह ज्ञान गंगा सभी के लिए उपलब्ध है। समस्त भोपाल नगर वासियों को आमंत्रण प्रेषित किया गया है। आचार्य त्रिपाठी जी भारतवर्ष के महान ज्योतिष विशेषज्ञ एवं 18 पुराणों की कथा कहने में समर्थ हैं। देश-विदेश में आचार्य जी की शताधिक कथाएं हो चुकी हैं। संगीतमय श्रीमद्भागवत पुराण कथा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न झांकियों का निर्माण भी किया जाएगा। विद्यालय के सभी अध्यापक वर्ग एवं अयोध्या नगर के क्षेत्रवासी बहुत उत्साहित हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here