आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया

0
86
आईपीएल 2026 : गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात टाइटंस ने शनिवार को आईपीएल में लगातार चौथी जीत हासिल की। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन के अंतर से हराया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रनों का बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाए थे। टीम के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। इसके अलावा साई सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। फिर चेज के लिए उतरी राजस्थान 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान गुजरात के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। बाकी जेसन होल्डर ने 3 विकेट, कगिसो रबाडा ने 2 विकेट और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट अपने नाम किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेज के लिए उतरी की शुरुआत ठीक रही। टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 17 गेंदों में 38 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी का अंत सूर्यवंशी के विकेट से हुआ, जिन्होंने 16 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 36 रन बनाए. पहला विकेट गिरने के बाद राजस्थान संभल नहीं सकी। यहां से टीम ने दूसरा विकेट 40 रन पर, तीसरा 68 रन पर, चौथा 87 रन पर, पांचवां 91 रन पर छठा 115 रन पर, सातवां 136 रन पर, आठवां 141 रन पर, नौवां 151 रन पर और 10वां 152 रन पर गंवाया। टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा टीम के लिए सूर्यवंशी ने 36, ध्रुव जुरेल ने 24, कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 03, शिमरोन हेटमायर ने 06, डेनोवन फरेरा ने 04, शुभम दुबे ने 15, जोफ्रा आर्चर ने 05, दासुन शनाका ने 16, तुषार देशपांडे ने 01 और बृजेश शर्मा ने 01* रन बनाया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here