आईपीएल 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हराया

0
89
आईपीएल 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 का आखिरी लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया, जिसमें दिल्ली की टीम ने 40 रनों से एक बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही दिल्ली ने अच्छे नोट पर सीजन का अंत किया। इस मैच में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता और उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। केकेआर की टीम इस मैच में पूरे 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 18.3 ओवर में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दिल्ली कैपिटल्स को अभिषेक पोरेल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हुई। पोरेल इस मैच में 18 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद साहिल पारख ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में अच्छी पारी खेली, उन्होंने 25 बॉल पर 39 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए इस मैच में सबसे ज्यादा रन केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 30 बॉल पर 200 की स्ट्राइक रेट से 60 रन जड़ दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं डेविड मिलर ने 19 गेंदों में 3 छक्के की मदद से 28 रनों की पारी खेली।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर को भी फिन एलन और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। एलन 13 बॉल पर 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे मनीष पांडे ने 16 बॉल में 25 रनों की पारी खेली। वहीं रोवमैन पॉवेल 21 बॉल पर 29 रन बनाकर चलते बने। इस मैच में केकेआर के लिए अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी पारी खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 39 बॉल पर चार चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट लिए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here