मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने थी। ये मुकाबला मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में गया, जिसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 रनों से अपने नाम किया। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और उन्होंने पहले बॉलिंग का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए और मुंबई के सामने जीत के लिए 241 रन का टारगेट रखा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस टारगेट को मुंबई इंडियंस की टीम हासिल नहीं कर सकी और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना सकी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इस मैच में विराट कोहली, फिल साल्ट और रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाया। फिल साल्ट ने इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी की बात करें तो वहां शेरफेन रदरफोर्ड ने सबसे ज्यादा 31 बॉल पर 71 रन बनाए। वहीं हार्दिक पांड्या 22 बॉल पर 40 रन बनाकर आउट हुए। इस जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



