आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया

0
136
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 : नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया
Image Source : @ICC

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में मिली हार के बाद नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से हरा दिया है। नीदरलैंड के लिए बास डी लीडे ने कमाल का प्रदर्शन किया और 72 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए थे लेकिन नीदरलैंड्स ने 3 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नामीबिया ने 157 रनों का टारगेट दिया था, जो इस मैदान पर काफी नहीं था। अरुण जेटली स्टेडियम बड़े-बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है और उम्मीद थी कि नीदरलैंड्स की टीम इस लक्ष्य को हासिल कर लेगा। डच टीम ने किसी को निराश नहीं किया और मुकाबले में जीत हासिल की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नामीबिया के द्वारा दिए गए 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डच टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने 16 रनों पर पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद नंबर तीन पर बास डी लीडे बैटिंग के लिए उतरे लेकिन टीम को 46 रनों के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। हालांकि, डी लीडे डंटे रहे और उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। डी लीडे के अलावा कॉलिन एकरमन ने भी 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। नामीबिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे। उनके लिए जेन निकोल लॉफ्टी-ईटन ने सबसे अधिक 38 गेंदों पर 42 रन बनाए। नीमीबिया की तरफ से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका और इसी वजह से वे नीदरलैंड्स को बड़ा लक्ष्य नहीं दे सके। डच टीम की तरफ से लोगन वान वीक और बास डी लीडे ने कमाल की गेंदबाजी की और 2-2 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, नामीबिया के गेंदबाज 156 रनों का बचाव नहीं कर सके और उन्हें मुकाबले में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। नीदरलैंड्स की टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 11 जीत दर्ज कर चुकी है, जो किसी भी एसोसिएट देश द्वारा सबसे अधिक है। उनसे नीचे स्कॉटलैंड की टीम है, जिसने अब तक 8 जीत दर्ज की है और तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान है, जिन्होंने 5 मुकाबले जीते हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here