आखिरी बॉल पर छक्का जमाकर जीती मुंबई इंडियंस, WPL-2 के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराया

0
183

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस ने उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया। जब मुंबई को आखिरी गेंद पर 5 रनों की दरकार थी, तब बैटिंग के लिए उतरीं सजीवन सजना ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। पहले बैटिंग के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 171/5 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए ऐलिस कैप्सी ने 53 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 75 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इस दौरान मुंबई के लिए नेट सीवर ब्रंट और अमेलिया केर ने 2-2 विकेट चटकाए।

जानकारी के अनुसार, 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही, जब उन्होंने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर हेली मैथ्यूज (00) के रूप में पहला विकेट गंवा दिया. फिर दूसरे विकेट के लिए नेट सीवर ब्रंट और यास्तिका भाटिया ने 50 (35 गेंद) रनों की साझेदारी कर स्कोर आगे बढ़ाया। इस पनपती हुई साझेदारी का अंत 7वें ओवर में नेट सीवर ब्रंट के विकेट से हुआ, जो 17 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुई।

 

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here