मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय कर्नाटक कांग्रेस विधायक एन. ए. हारिस के बेटे मोहम्मद हारिस नलपाद और ओमर फारूक नलपाद के आवासों सहित कर्नाटक के 12 ठिकानों पर तलाश अभियान चला रहा है। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि श्री कृष्णा ऊर्फ श्रीकी और अन्य अरोपियों से जुडे़ एक मामले में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। कर्नाटक पुलिस द्वारा दर्ज अभियोग पत्र और कई प्राथमिकियों के आधार पर यह जांच की जा रही है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वेबसाइट की हैकिंग, बिटकॉइन की चोरी, उगाही और स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 का उल्लंघन शामिल है। जांच से संकेत मिलता है कि मोहम्मद हारिस नलपाद और ओमर फारुख नलपाद, श्रीकृष्णा रमेश के करीबी सहयोगी हैं। वे अपराध की आय के मुख्य लाभार्थियों में शामिल हैं। आगे की जांच जारी है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



