उत्तराखंड : सीएम धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया

0
85
उत्तराखंड : सीएम धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सर्राफ मंडल देहरादून द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम धामी ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के आभूषणों, पारंपरिक डिजाइनों और स्वर्णकारों की कला एवं हुनर का अवलोकन किया तथा आयोजकों और स्वर्णकार समाज को इस आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “देहरादून में सर्राफ मंडल द्वारा आयोजित भव्य एग्जीबिशन में पहुंचकर विभिन्न आभूषणों, पारंपरिक डिजाइनों एवं हमारे स्वर्णकारों की कला-कौशल का अवलोकन किया। इस अवसर पर सर्राफ मंडल के पदाधिकारियों, स्वर्णकार समाज, कारीगरों एवं अन्य गणमान्यजनों से आत्मीय संवाद किया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषण नथ, पौंजी, चंपकली हार, गुलोबंद, पिचौरा हार एवं झुमके हमारी विशिष्ट लोक संस्कृति की पहचान हैं। इन पारंपरिक डिजाइनों को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित कर ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाई जा रही है जिससे हमारे कारीगरों और स्वर्णकारों के लिए नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।” सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलों से स्थानीय हुनर को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पारंपरिक कला, कौशल और कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here