सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात में रनियां थाना क्षेत्र के विसायकपुर के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक ने बाइक सवार पीछे से जा टकराए। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। चारों एक बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
मीडिया की माने तो, गजनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर-तरौंदा निवासी अपने दोस्तों के साथ एक बाइक में सवार होकर चिरौरा निवासी लक्ष्मी नारायण के बेटी को शादी में गए थे। विसायकपुर के पास एक ढाबा के सामने हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान अजय गौतम की मौत हो गई, जबकि आदित्य की कानपुर में मौत हो गई। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



