सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजावारी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की पांच और सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। सूची में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को बदायूं से उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले यहां से अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने 9 उम्मीदवारों की सूची की जारी कर दी है।
बता दें कि, इससे पहले सोमवार को सपा ने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसमें गाजीपुर से पार्टी ने माफिया मुख्तार अंसारी अफजाल अंसारी को उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं पार्टी ने वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को टिकट दिया है, जबकि इस सीट पर मौजूदा सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। अगर प्रधानमंत्री इसी सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें यहां सुरेंद्र सिंह पटेल टक्कर देते हुए नजर आएंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



