मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने आज 27वें नौसेना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी का स्थान लिया है। एडमिरल स्वामीनाथन ने बताया कि चुनौतीपूर्ण, जटिल और अनिश्चितताओं से भरे परिवेश को देखते हुए नौसेना सक्रिय रूप से तैनात है। उन्होंने कहा कि नौसेना का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और इसे श्रेष्ठतम स्तर की युद्ध-क्षमता से लैस किया जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा कि देश की नौसेना का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति के बीच भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता और पेशेवर अंदाज बना हुआ है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



