मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब के अमृतसर में एक घर को ज़ब्त किया है। यह घर कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सदस्य से जुड़ा है, जो कई देशों में फैले एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क मामले में शामिल था। एनआईए ने बताया कि यह प्रॉपर्टी आरोपी अंकुश कपूर के पिता के नाम पर रजिस्टर्ड थी। अंकुश कपूर भारत में उस नार्को-टेरर नेटवर्क का एक अहम सदस्य था, जो इटली, ऑस्ट्रेलिया, ईरान, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान समेत कई देशों में फैला हुआ था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनआईए ने बताया कि जांच में, अंकुश के दुबई में रहने वाले एक आरोपी से कथित संबंध का पता चला है, जो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। एजेंसी ने बताया कि पिछले वर्ष गिरफ्तार किया गया अंकुश नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था। इसके अलावा वह अलग-अलग देशों में मौजूद आरोपियों तक आतंकवाद से हुई कमाई पहुंचाने में भी शामिल था। जांच में यह भी पता चला कि नशीले पदार्थों की तस्करी से हुई कमाई का इस्तेमाल विभिन्न नेटवर्क के माध्यम से भारत में आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने के लिए किया जा रहा था।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



