मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए नीट-यूजी पुनःपरीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से डाउनलोड किये जा सकते हैं। यह परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक होगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बीच, एनटीए ने विद्यार्थियों को, प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने से पहले, रिफंड के लिये अपने बैंक खाते का विवरण सत्यापित कर लेने का परामर्श दिया है। प्रवेश पत्र और सूचना बुलेटिन में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की भी सलाह दी गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



