एशिया कप 2023 में कल खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 42.4 ओवर में 164 रनों पर सिमट गई। बांग्लादेश के लिए नजमुल हुसैन शांतो सर्वाधिक 89 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए पथिराना ने 7.4 ओवर में 32 रन देकर सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। इसके अलावा धनयंज डी सिल्वा, दुनिथ वेलालगे और दासुन शनाका को एक-एक सफलता मिली।
बांग्लादेश के 164 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 39 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के लिए सदीरा समराविक्रमा 77 गेंद 54 रन और चरिथ असालंका 92 गेंद 62 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने 2 विकेट झटके। जबकि तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम और मेहदी हसन को एक- एक विकेट मिला।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #AsiaCup2023 #BANvsSL #SLvsBAN
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



