मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ओमान की खाड़ी में पलाऊ-ध्वज वाले वाणिज्यिक पोत ‘एमटी सेट्टेबेलो’ पर अमेरिकी सेना के हमले में लापता हुए तीनों भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हो गई है। पत्तन, पोत, परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सरकार इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बचाए गए चालक दल के सदस्यों को तुरंत स्वदेश वापस लाया जाए और मृतकों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए शीघ्र भारत भेजा जाए।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



