केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित अपने निवास पर ध्वजारोहण किया

0
82
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित अपने निवास पर ध्वजारोहण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित अपने निवास पर ध्वजारोहण किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा, “आजादी के इस महापर्व की सभी प्रिय देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर उन क्रांतिकारियों, शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चरणों में नमन, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर करके भारत माता के पैरों से परतंत्रता की जंजीरें काटी थीं।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा, “आज मैं आप सभी से अपील करना चाहता हूं कि आज देश के लिए जीने की जरूरत है। देश के लिए जीने का अर्थ है कि हम जहां भी हैं, अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करें। अपने काम को देश के लिए, देश का काम मानकर लगातार देश और जनता की सेवा करते रहें।”

News Source : Social Media

Image Source : X @ChouhanShivraj

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here