भोपाल : सीएम डॉ. मोहन यादव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने शासकीय निवास परिसर में तिरंगा फहराया

0
85
भोपाल : सीएम डॉ. मोहन यादव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने शासकीय निवास परिसर में तिरंगा फहराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित अपने शासकीय निवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम डॉ. मोहन यादव ने लिखा, “देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर आज निवास परिसर में ध्वजारोहण कर सलामी ली एवं सभी को बधाई व शुभकामनाएं दीं।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आज जब हम स्वतंत्रता के 79 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रहे हैं, तब उन सभी अमर बलिदानियों को कृतज्ञतापूर्वक नमन हैं, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता और रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि आत्ममंथन और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को पुनः स्मरण करने का सुअवसर है। आइए, हम सभी एक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश तथा सशक्त भारत के निर्माण के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लें। जय हिन्द!”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here