उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16 और 17 अगस्त को तमिलनाडु का दौरा करेंगे

0
86
19 से 21 जून तक उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन लद्दाख का करेंगे दौरा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16 और 17 अगस्त 2026 को तमिलनाडु का दो दिवसीय दौरा करेंगे, जिसमें वे चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवरूर और तंजावुर में आयोजित विभिन्न अकादमिक, स्मृति और साहित्यिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 16 अगस्त को वे चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर स्थित एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमआईएसटी) के 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा, वे चेन्नई के टी नगर स्थित वाणी महल में नागालैंड, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल ला. गणेशन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसी दिन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन चेन्नई के डीजी वैष्णव कॉलेज सभागार में हिंदू मुन्नानी के संस्थापक स्वर्गीय के. रामगोपालन के विचारों और लेखों पर आधारित पुस्तक ‘इकोज ऑफ ए नेशनलिस्ट माइन’ के विमोचन समारोह में भी हिस्सा लेंगे। 17 अगस्त को वे तिरुवरूर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति तंजावुर में एसएएसटीआरए डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूबी और रजत जयंती समापन समारोह में भाग लेंगे।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here