केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने त्रिपुरा में शहरी स्वच्छता और विद्युत अवसंरचना के लिए कई पहल की घोषणा की

0
94
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने त्रिपुरा में शहरी स्वच्छता और विद्युत अवसंरचना के लिए कई पहल की घोषणा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आवासन और शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने त्रिपुरा में शहरी स्वच्छता और विद्युत अवसंरचना को मजबूत करने के लिए कई पहलों की घोषणा की है। अगरतला में त्रिपुरा के विद्युत मंत्री रतन लाल नाथ के साथ संयुक्त संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य में अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों को उन्नत करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि स्वच्छता कवरेज में सुधार के लिए राज्यव्यापी शौचालय सर्वेक्षण किया जाएगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र ने आगामी वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर तीन सौ गीगावाट बिजली उत्पादन और 2047 तक सौ गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here