मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा कृषि एवं किसान कल्याण और कपड़ा मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति ने भारत के कपास इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में मिशन के समग्र दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने इनोवेशन को तेजी देने के लिए समय-सीमा के भीतर मंज़ूरी देने वाली व्यवस्था, प्रति एकड़ कपास की पैदावार बढ़ाने के लिए स्पष्ट और मापने योग्य लक्ष्य, मिशन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जन-जागरूकता, और भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने तथा अच्छी गुणवत्ता वाले कपास की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बाजार के अनुकूल रणनीतियों की आवश्यकता पर जोर दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



