मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अजेय चल रही डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना का सामना आज रात मिस्र से होगा। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने वर्ल्ड कप के लगातार आठ मैचों में गोल किए हैं। मेसी इसी लय पर टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे। यह मैच अटलांटा स्टेडियम में आज रात 9:30 बजे खेला जाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूसरा मुकाबला स्विट्जरलैंड और कोलंबिया के बीच होगा, जो वैंकूवर स्टेडियम में रात 1:30 बजे से शुरू होगा। वर्ल्ड कप में ये दोनों देश एक-दूसरे से दूसरी बार भिड़ रहे हैं। अर्जेंटीना और मिस्र के बीच अब तक सिर्फ एक इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया था। 2008 की फ्रेंडली मैच में अर्जेंटीना ने मिस्र को 2-0 से हराया था। इसलिए वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। अर्जेंटीना मेसी से फिर गोल की उम्मीद रखेगी (वह अब तक इस टूर्नामेंट में 7 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में दूसरे नंबर पर हैं), जबकि मिस्र अपने स्टार और कप्तान मोहम्मद सालाह के नेतृत्व में उलटफेर करने की कोशिश करेगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @FIFAWorldCup
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



