मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के लिए समर्थन को मजबूत करने के मकसद से युवा मामले और खेल, श्रम और रोजगार तथा रक्षा मंत्रालयों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ को देशव्यापी जन-आंदोलन बनाने के लिए भारत के युवाओं की शक्ति का उपयोग किया जाना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीबी-मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए युवाओं और सभी संबंधित पक्षों की सक्रिय भागीदारी जरुरी है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दिसंबर 2024 में ‘टीबी-मुक्त भारत अभियान’ की शुरुआत के बाद से, 28 करोड़ से ज्यादा जोखिम वाले लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। 39 लाख टीबी मरीजों की पहचान की गई है, जिनमें एक्टिव स्क्रीनिंग के जरिए पहचाने गए 12.93 लाख ऐसे मरीज भी शामिल हैं जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मंत्रालयों से कहा गया है कि वे युवाओं और एनसीसी वॉलंटियर्स की भागीदारी बढ़ाएं, कार्यस्थलों पर टीबी की जांच सुनिश्चित करें और रक्षा कर्मियों व कैडेट्स के जरिए समुदाय तक अपनी पहुंच बढ़ाएं।
News Source : Social Media
Image Source : X @MoHFW_INDIA
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



