मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रतापगढ़ में 384 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, आयुष्मान कार्ड, सिलाई मशीन, चाबी एवं स्वीकृति व प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पूर्ण विश्वास है कि प्रतापगढ़ विकास व विरासत के समन्वय के साथ निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। जनपद वासियों एवं सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



