मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने आज से स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 का आयोजन किया है। यह अभियान दो अक्टूबर गांधी जयंती तक चलेगा। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राजधानी दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब के नजदीक इस अभियान की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर श्री रिजिजू ने सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का उद्घाटन किया और सफाई मित्रों को सफाई किट वितरित कीं। श्री रिजिजू ने देश को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के शुरूआत के बाद से लोग जागरूक हुए हैं लेकिन इस सोच को बढ़ाया जाना चाहिए।
श्री रिजिजू ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के लिए कल्याणकारी योजनायें लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन समुदायों से संबंधित जो भी मुद्दे उनके समक्ष लाए जाते हैं, वे उन्हें हल करने का प्रयास करते हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें
News & Image Source: newsonair.gov.in



