कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता

0
82
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया, जबकि पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम शुरुआती चरण में ही बाहर हो गए। ठंडे मौसम और तेज हवाओं के बीच हुए इस मुकाबले में नीरज ने पहले प्रयास में 80.97 मीटर और दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर का बेहतरीन थ्रो फेंककर मजबूत स्थिति बना ली। हालांकि, श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 89.75 मीटर का विशाल थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत के तीनों एथलीट (नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह) ने टॉप-8 में जगह बनाने में कामयाब रहे, जबकि अरशद नदीम का पहला थ्रो फाउल रहा और शुरुआती तीन प्रयासों के बाद वे पदक की रेस से बाहर हो गए। अंतिम प्रयास में यशवीर सिंह ने कमाल कर दिखाया और 85.41 मीटर का पर्सनल बेस्ट थ्रो फेंककर सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच गए, जिससे उनका ब्रॉन्ज मेडल सुनिश्चित हो गया। इस तरह नीरज चोपड़ा 85.83 मीटर के साथ सिल्वर पर रहे, यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज जीता और श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने गोल्ड पर कब्जा जमाया, जिससे भारत ने पोडियम पर 2 और 3 फिनिश करते हुए डबल मेडल हासिल किया।

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here