कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : पैरा एथलेटिक्‍स के पुरुषों की 100 मीटर टी-47 स्‍पर्धा में दिलीप गावित ने गोल्ड और बासिल ने सिल्वर मेडल जीता

0
76
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : पैरा एथलेटिक्‍स के पुरुषों की 100 मीटर टी-47 स्‍पर्धा में दिलीप गावित ने गोल्ड मेडल और बासिल ने सिल्वर मेडल जीता

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप महादु गावित ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। उन्होंने पुरुषों की पैरा T47 श्रेणी की 100 मीटर दौड़ में 10.71 सेकेंड का समय निकालकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी रेस में भारत के मोहम्मद बासिल ने 10.83 सेकेंड के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि इंग्लैंड के केविन सैंटोस ने 10.85 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, T47 श्रेणी उन ट्रैक एथलीट्स के लिए है जिनके एक या दोनों हाथों में शारीरिक अक्षमता होती है। इसमें हाथ के किसी हिस्से की कमी या हाथ की कार्यक्षमता प्रभावित होने वाले खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करते हैं। गावित से पहले महिलाओं के पैरा शॉटपुट F57 इवेंट में शर्मिला धनकड़ और रविवार को महिलाओं के वेटलिफ्टिंग के 48 किलोग्राम वर्ग में मीराबाई चानू भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत चुकी थीं, जबकि इससे पहले लंबी कूद में मुरली श्रीशंकर ने 8.09 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता था। छठे दिन के मुकाबले समाप्त होने के बाद भारत के खाते में 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज समेत कुल 15 मेडल हो गए हैं।

News Source : Social Media

Image Source : X @WeAreTeamIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here