छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित संचालनालय पुरातत्व के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया

0
83
छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित संचालनालय पुरातत्व के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को रायपुर स्थित संचालनालय पुरातत्व के मुक्ताकाशी मंच में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और विभाजन त्रासदी में प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, उन्होंने विस्थापन का दंश झेलने वाले लाखों परिवारों के संघर्ष, साहस और धैर्य को नमन किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि मुख्यमंत्री साय संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक तक आयोजित मौन जुलूस में शामिल हुए और विभाजन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि इतिहास अतीत की घटनाओं का लेखा-जोखा होने के साथ-साथ वर्तमान को दिशा देने और भविष्य को सुरक्षित रखने की सीख भी देता है। विभाजन की विभीषिका और उससे मिली सीख को पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्मरण रखना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उस पीड़ा को समझें और ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सजग रहें।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here