मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज श्रीनगर में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सिविल एडमिनिस्ट्रेशन, सीएपीएफ और प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इसकी जानकारी दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि साथ ही इलाके में हाल ही में खराब मौसम और भारी बारिश को देखते हुए चल रही श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा इंतजामों की भी विस्तार से समीक्षा की। उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सभी विभागों को आपस में बेहतर तालमेल बनाए रखने और बाबा बर्फानी के सभी तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, भलाई और सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @manojsinha_
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



