मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री पोषाहार योजना, शिक्षण सामग्री एवं योग आरोग्य/वेलनेस योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने चयनित छात्रों को प्रवेश पत्र तथा लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किट भी वितरित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने बताया कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार श्रमिकों के समग्र कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सीएम धामी ने कहा कि उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने आज एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज प्रारंभ की गई ये योजनाएं पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम बनेंगी। इनके माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग, पोषाहार एवं आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही योग एवं वेलनेस के माध्यम से उन्हें स्वस्थ, संतुलित और सशक्त जीवन की दिशा भी मिलेगी।” इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, दुर्गेश्वर लाल, दायित्वधारी कैलाश पंत भी उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @ukcmo
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



