मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सिरसा में वीटा दुग्ध प्रशीतन केंद्र एवं इंटीग्रेटेड ड्रग रिकवरी सेंटर का उद्घाटन किया। सीएमओ हरियाणा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुग्ध उत्पादकों को बेहतर भंडारण की सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा ड्रग फ्री हरियाणा अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में इन परियोजनाओं को महत्वपूर्ण कदम बताया। सीएम सैनी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार का संकल्प है कि किसानों और दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं एवं अवसर प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं और समाज को नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाया जाए।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम सैनी ने इसके उपरांत जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में जनहित से जुड़े 19 परिवादों पर सुनवाई की। सीएम ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत के समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



