दिल्ली : अदालत ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

0
93
दिल्ली : अदालत ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की एक अदालत ने भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार चिब पर विरोध प्रदर्शन का मुख्य षडयंत्रकारी होने का आरोप है। बताया जा रहा हैं कि वह राष्ट्र विरोधी नारा लगाने में शामिल था। चिब के साथ श्री कृष्णा हरि, कुंदन यादव, नरसिम्हा यादव और अजय कुमार यादव भी सह आरोपी है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस का कहना है कि चिब ने पूछताछ के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और आगे की पूछताछ तथा उचित जांच के लिए चिब की हिरासत की अवधि बढ़ाएं जाने की मांग की गई है। चिब को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है। इनमें विभिन्न समूहों के बीच धर्म, जाति, जन्मस्थान, आवास और भाषा के आधार पर नफ़रत फैलाने से निपटने के लिए लगाई जाने वाली धारा 196 भी शामिल है। यह अपराध गैर जमानती है। समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की चल रही जांच का मामला दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here